It will be shipped from our warehouse between Friday, June 28 and Monday, July 01.
You will receive it anywhere in United States between 1 and 3 business days after shipment.
Kavya Bhautiki (in Hindi)
Kumar, Rishi Singhal
Synopsis "Kavya Bhautiki (in Hindi)"
साहित्य और विशेष रूप से कविताएँ मनुष्य की कोमल भावनाओं की प्रतिबिंब हैं। इस पुस्तक में भौतिक विज्ञान की जटिल अवधारणाओं का हिंदी कविताओं के माध्यम से एक अभिनव प्रस्तुतीकरण है। पुस्तक में विषयों का वर्णक्रम बहुत विस्तृत है, जिसमें चिरसम्मत भौतिकी से लेकर आधुनिक भौतिकी के विषयों एवं कतिपय शोध स्तरीय विषयों को सरल, सरस और इंद्रधनुषी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। भौतिक विज्ञान के अध्यात्म और जीवन-दर्शन के साथ संबंधों की भी कई कविताओं में सशक्त प्रस्तुति है। पुस्तक में भौतिक विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं पर कुल 63 कविताएँ हैं, जिनमें भौतिकी की विभिन्न शाखाओं, यथा-ऊष्मागतिकी, प्रकाशिकी, स्पेक्ट्रममिति, क्वांटम यांत्रिकी, लेजर कूलिंग, अतिचालकता, ऊर्जा-द्रव्य संबंध, अनिश्चितता सिद्धांत, प्रकाश और द्रव्य के द्वैतवाद पर रोचक छंदोबद्ध कविताएँ समाहित की गई हैं। काव्य रूप में भौतिक विज्ञान की यह अपनी तरह की पहली एवं विलक्षण कृति है।