It will be shipped from our warehouse between Monday, July 01 and Tuesday, July 02.
You will receive it anywhere in United States between 1 and 3 business days after shipment.
Avachetan Mann ki Shaktiyan (in Hindi)
Sharma, N. K.
Synopsis "Avachetan Mann ki Shaktiyan (in Hindi)"
यह कृति हमारे अवचेतन मन की शक्तियों के छिपे रहस्यों के संबंध में है। यह ईश्वर प्रदत्त शक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में हमारी सफलता का सबसे बड़ा साधन बन सकती है। आधुनिक उन्नत वैज्ञानिक युग में भी इस विषय को स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ाने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सामान्य जन को इस विषय की शिक्षा देने के अभाव के कारण अन्य वैकल्पिक संस्थानों की बाढ़ सी आ गई है, जो उन लोगों की आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। इन विषयों में रुचि रखनेवाले लोग सम्मोहन, एन.एल.पी., आकर्षण के नियम की गुप्त बातों, रचनात्मक दृश्यांकन, मन की शक्ति और अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग की कार्यशालाओं के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं और सीख रहे हैं। लेकिन ऐसा करनेवाले विश्व की आबादी के एक प्रतिशत भी नहीं हैं। अपने मन की शक्ति को कोई जितना ही जानता और उसकी तलाश करता है, विशेष रूप से चेतन और अवचेतन मन की, वह ज्ञान के पथ पर उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है। यह पुस्तक एक सामान्य मनुष्य को उसकी अज्ञानता से बाहर लाने और उसकी इच्छा के अनुसार मन को वश में रखने में निश्चित रूप से मदद करेगी।